दुकानदार के हाथ ,पांव काटकर फेंका रेलवे लाइन के किनारे, हाल ही में मृतक से हुईं थी 13 लाख की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

होंली के पूर्व मोतिहारी में एक बार फिर हुई बड़ी वारदात

मोटर पार्ट्स दुकानदार की हुई निर्मम हत्या

दुकानदार के हाथ ,पांव काटकर फेंका रेलवे लाइन के किनारे

हत्या से इलाके में मचा हड़कंप

परिजनों में मचा कोहराम

कुछ दिन पूर्व मृतक दुकानदार से लूटे गए थे तेरह लाख रुपये

परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

मोतिहारी में बेख़ौफ अपराधियो ने एक बार फिर होंली के एक दिन पूर्व खूनी होंली खेलते हुए एक ब्यवसाई कि निर्मम हत्या कर दी व साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक के बगल में फेंक दिया ।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया रेलवे ढाला के पास की बताई जा रही है जहां अपराधियो ने मृतक सेराज के हांथ व पांव को काट डाला फिर उसके सर पर तेज़ हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को रेलवे ट्रैक के बगल में फेंक दिया ,,ऐसा आरोप मृतक के परिजनों का है और वे न्याय की मांग को लेकर बिलख रहे है और न्याय की गुहार लगा रहे है ।घटना के बाद जहां पूरे इलाके में सनसनी फैला है वही मृतक के पारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज सुन्ह मृतक सेराज जो पेशे से पहले एक मोटर मैकेनिक था और अपनी मेहनत की बदौलत उसने मोटर पार्ट्स की दुकान भी खोल रखी थी वो कल दुकान जाने के बाद घर वापस नही आया ।।आज सुबह उसके मोबाइल से किसी ने फोन करके ये सूचना दी कि उसका शव चंद्रहिया रेलवे गुमटी के पास फेंका गया है ।।आनन फानन में जब उसके परिजन घटनास्थल पर गए तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था और रेलवे की पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ने के लिए उसके शव को जबरन उसके घर भेजवा दिया ।।उसके बाद जैसे ही उसका शव रघुनाथपुर स्थित उसके घर पर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार व चीख पुकार मच गया और उनके कारुणिक क्रुन्दन से पूरा माहौल गमगीन हो गया ।सबसे ज्यादा बदहवास उसकी पत्नी व बच्चे थे जिनका रो रो कर बुरा हाल था ।
सुनिये घटना के संबंध में मृतक की पत्नी व उसके साले और परिजनों का क्या कुछ कहना है।

बाइट :—– मृतक की पत्नी

बाइट :—— चांद कुरैसी भाई (उजला शैट)

बाइट :—— नाफ़िज़ साला (जिन्स शैट)

वही इस संबंध में जब पुलिस की प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो न तो मोतिहारी एसपी अपने कार्यालय में उपष्टित थे और न सदर डीएसपी ।

Join us on:

Leave a Comment