रिपोर्ट – अमित कुमार
-लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पटना पहुंचे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवनीत सिंह बिट्टू पटना पहुंचे हैं ।वहीं रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गुरुद्वारा साहब में यह प्रार्थना करेंगे कि पूरे देश में सुख शांति के साथ चुनाव हो वहीं अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा विपक्ष कुछ कहे लेकिन मैं पंजाब से हूं मैं बता सकता हूं यह सबसे बड़ा चालबाज सबसे बड़ा धोखेबाज जो उस टाइम स्वराज की बात करते हुए लोकपाल की बात करते थे।अन्ना हजारे जी ने भी इनके खिलाफ बयान दिया है वही सांसद ने कहा शराब पॉलिसी दिल्ली में पकड़ी गई है वहीं पंजाब में लागू की है वहां भी 5 करोड़ का घोटाला है अब पंजाब की बारी है इसके बाद और बिल्कुल झूठ बोलकर सफेद झूठ बोलकर इस आदमी ने मीडिया पर प्रचार किया है इन्होंने ग्राउंड पर कुछ नहीं किया है सिर्फ झूठ बोला है सड़कों पर शोर मचाया है। सांसद ने कहा मैं अभी अपोजिशन पार्टी से कहूंगा कि इनका साथ नहीं देना चाहिए क्योंकि इसने पंजाब में हमारे हर छोटे से छोटे लीडर है उसे भी विजिलेंस से पकड़ कर जेल में डालने का काम किया है इसलिए जैसा इसने किया वैसा इसके साथ भगवान ने किया है।
बाइट-रवनीत सिंह बिट्टू सांसद लुधियाना




