आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार के निधन पर शोकसभा का आयोजन!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के शल्य तंत्र विभाग के प्रभारी एवं महाविद्यालय में सह प्राध्यापक डॉक्टर मनोज कुमार के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर इंदु कुमारी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अनुकरणीय बताते हुए 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस शोक सभा में डॉक्टर अखिलेश जायसवाल,डॉक्टर श्याम किशोर प्रसाद , डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉक्टर किश्वर सुल्ताना, डॉ मुन्ना कुमार ,डॉक्टर आनंद मिश्रा ,डॉक्टर रामनंदन साहनी ,डॉक्टर अनिल कुमार , डॉ प्रमोद कुमार,डॉ राम सागर दास, डॉक्टर सुल्तान प्रवीण ,डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ,व्यास नंदन पासवान, कोंकाय राम ,सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह,मोहम्मद जहीर आलम ,पंकज कुमार सिंह, अनिशा कुमार, राजीव कुमार, डॉली सिंन्हा अभय राजा ,संगीता कुमारी ,दुर्गा लक्ष्मी ,मुस्कान , नेहा कुमारी,निशा ,संगीता कुमारी ,विभा कुमारी ,रूपा कुमारी ,उषा कुमारी, , लक्ष्मी कुमारी,पूजा कुमारी, डेज़ी कुमारी, सोनी कुमारी समेत संपूर्ण महाविद्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने डॉक्टर मनोज कुमार को व्यक्तित्व एवं कृतित्व की याद किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें