मिथिला परिक्रमा में भाग लेने नेपाल से भारत आ रहे श्रद्धालु की संदेहास्पद स्थिति में मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी मिथिला परिक्रमा यात्रा में शामिल पड़ोसी देश नेपाल के एक वृद्ध यात्री का मौत संदेहास्पद स्थिति में होगई। घटना की सूचना शुक्रवार की सुबह बासोपट्टी पुलिस को दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई।मृतक की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अन्तर्गत थाना तारापाली के परेश्वर पुर्णदाहा गांव वार्ड दो का जोगी ठाकुर, 72 वर्ष के रूप में किया गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दिया गया। जानकारी प्राप्त होने के बाद घर से आए मृतक के परिजनो ने थाना पुलिस से शव की पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया करते हुए शव परिजनों को सौंप दी गई। मृतक के परिजन ने बताया है कि मृतक कई दिनो से परिक्रमा यात्रा में भाग लेने के लिए घर से निकले हुए थें।

शुक्रवार के सुबह यात्रा के दौरान भारत नेपाल सीमा स्थित खौना गांव एस एस बी कैंम्प के समीप परिक्रमा यात्रा में भाग लेने के लिए जा रहे श्रद्धालुओ के टायर गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दौरान बृध्द श्रध्दालू को गंभीर चोटें आईं और अचानक दम तोड़ दिया। घटना को लेकर परिजन ने किसी प्रकार की कोई कानूनी कारवाई नही करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। घटनास्थल पर परिक्रमा मेला के दौरान मौजूद श्रद्धालुओ की भीड़ जुट गई। मृतक नेपाल के औरही से परिक्रमा में बैलगाड़ी से भाग लेने के लिए भारतीय क्षेत्र अंतर्गत करुणा गांव आ रहे थे। इसी दौरान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना गांव के समीप अचानक टायर गाड़ी दुर्घटना के शिकार हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं घटना की जानकारी परिजन को दिया गया। जिसके बाद मृतक के शव परिजन के हवाले कर दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment