बिहार दिवस पर शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बिहार कर्म,धर्म,ज्ञान और विज्ञान की धरती है- प्रधानाध्यापक रघु मंडल

बिहार ज्ञान, विज्ञान, चमत्कार और सांस्कृतिक विरासत की भूमि- दुलारचंद सदाय

पढे़ बिहार-बढे़ बिहार, हमसब ने यह ठाना है बिहार को आगे बढा़ना है की जयकारों से गूंज उठा फिजा

ऐंकर– बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार की अहले सुबह मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला के स्कूली बच्चों के द्वारा पोषक क्षेत्र में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघु मंडल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर बिहार स्थापना दिवस मनाया गया। प्रभात फेरी के दौरान बिहार के अतीत और सांस्कृतिक विरासत के बारे में स्कूली बच्चों को, गांव और समाज के लोगों को जागरूक किया गया। इतना ही नहीं बच्चों को भी बिहार स्थापना दिवस के बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघु मंडल के द्वारा विस्तार रूप से जानकारी दी गई। विदित हो कि बिहार राज्य की स्थापना 1912 ई. में 22 मार्च को ही बंगाल से अलग होने के बाद हुआ था। बिहार का अतीत बहुत ही सुनहरा रहा है। बिहार ज्ञान, विज्ञान, चमत्कार, सांस्कृतिक और विरासत की भूमि रही है। बिहार ने देश और दुनिया को नई दिशा दिखाने का काम किया है। देश और दुनिया के हर कोने में बड़े से बड़े पद पर बिहार और बिहारी मिलेंगे। हमें गर्व है अपने बिहार और बिहारी होने पर, प्रभात फेरी के दौरान पढे़ बिहार और बढे़ बिहार के गगन भेदी जयकारों से गूंज उठा जमीन से आसमान तक।


इस दौरान टोला सेवक दुलारचंद सदाय ने बताया कि बिहार स्थापना दिवस पर हमें बिहारी होने का गौरवशाली अनुभूति होती है। बिहार का अतीत बहुत ही सुनहरा रहा है। बिहार ने अपने सभ्यता,संस्कृति,समृद्धि, विरासत, ज्ञान और प्रतिभा का दुनियां भर लोहा मनवाया है। बिहार का नाम देश और दुनियां में गर्व से लिया जाता है। हमें बच्चों को बिहार और बिहार की गौरवशाली अतीत के विषय में जानकारी देनी चाहिए ताकी बिहार का नाम कागजों में ही नहीं रहे हर किसी की जूबान पर आनी चाहिए।
टोला सेवक ललन सदाय ने कहा कि बिहार ने देश और दुनियां को अपने सभ्यता, संस्कृति, विरासत और प्रतिभा से अचंभित किया है। हमें बिहारी होने पर गर्व है जय बिहार।

बाइट– टोला सेवक दुलारचंद सदाय

Join us on:

Leave a Comment