बिहार दिवस पर प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया एवं मतदाता जागरुगता अभियान के तहत सभी मतदाताओं को मतदान करने का शपथ दिलाया गया। कैमूर जिले में शुक्रवार को बिहार दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर गांव तक प्रभात फेरी निकाल कर बिहार की अस्मिता का बखान किया गया। रैली में विभिन्न नारों के माध्यम से स्कूली बच्चों ने पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण व स्वच्छता अपनाने की अपील की।

वहीं शराब और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खात्मे की भी अपील की। जबकि, स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके अलावा मतदाताओं को प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ में शहर के जगजीवन स्टेडियम में बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी कला के प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

Join us on:

Leave a Comment