तेलहाड़ कुंड से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद मामले की जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। जिले के तेलहाड़ कुंड से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। वहीं पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया लेकिन लाश काफी गल चुकी थी इसलिए उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की पुलिस टीम तेलहाड़ कुंड के रास्ते में जांच को लेकर गश्ती कर रही थी।

इसी दौरान वन विभाग की पुलिस टीम ने तेलहाड़ कुंड में एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भी काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस के द्वारा शव को कुंड से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव के पहचान का काफी प्रयास किया गया लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment