XUV 500 कार से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में किया शराब जब्त, एक गिरफ्तार, राजेंद्र सेतु पर कार्रवाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एस यू वी गाड़ी के साथ 288 लीटर विदेशी शराब किया बरामद: एक गिरफ़्तार

बाढ़ मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाढ़ अनुमण्डल के राजेन्द्र पुल चेकपोस्ट पर 288 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक अधिवक्ता लिखा हुआ एक एस यू वी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। उत्पाद थाना प्रभारी स्मिता प्रीतम ने बताया कि लोकसभा चुनाव एवं होली को देखते हुए लगातार शराब माफियाओं पर नज़र रखी जा रही है। कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई।

Join us on:

Leave a Comment