ताश के पत्ते की तरह ढह गया महासेतु, एक की मौत, कई के दबे होने की आशंका!

SHARE:

रिपोर्ट – राहुल कुमार!

बिहार के सुपौल में बन रहा देश का सबसे बड़ा पुल धवस्त हो गया है. पुल का तीन पिलर का गर्डर गिर गया है, जिसकी चपेट में आकर कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

सुपौल: बिहार के सुपौल में बन रहा देश का सबसे बड़ा बकौर पुल छतिग्रस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि पुल का तीन पिलर का गर्डर गिरा है. घटना सुबह के करीब सात बजे की बताई जा रही है. इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर है, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है. बता दें कि इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है.देश का सबसे बड़ा बकौर पुल धवस्त: इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं. जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा पिलर का निर्माण हो चुका है. एप्रोच पथ का काम होना बाकी है.

मधुबनी और सुपौल के बीच बकौर पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह देश का सर्वाधिक लंबा पुल है. असम के भूपेन हजारिका ब्रिज से भी एक किलोमीटर लंबा है.बकौर पुल का तीन गर्डर गिरा: पिलर नंबर 50, 51 और 52 पूरी तरह से गिर गया है. हादसे में कई लोग घायल हैं. इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. बिहार में पुल गिरने का ये सिलसिला कोई नया नहीं हैं. इससे पहले भी पुल गिरने के हादसे हो चुके हैं. बकौर पुल के निर्माण की लागत 1200 करोड़ रुपए की बताई जा रही है.10.2 किमी है पुल की लंबाई: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इस पुल को बना रहा है. पुल की लंबाई लगभग 10.2 किलोमीटर है. इस महापुल के बनने से पुल सुपौल और मधुबनी के बीच की दूरी सिमटकर 30 किलोमीटर की रह जाएगी. इस पुल के न होने पर बरसात में संपर्क कट जाता था. यही नहीं 100 किलोमीटर की दूरी भी बढ़ जाती थी.

Join us on:

Leave a Comment