बेमौसम बारिश और तेज हवा से बड़ी मात्रा में किसानों के रबी फसलों का नुकसान!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले सहित पूरे बिहार प्रदेश में बेमौसम बारिश और तेज हवा से बड़ी मात्रा में किसानों के रबी फसलों का नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार गेंहू दलहन और तेलहन फसलों को नुकसान हुआ है। खड़ी फसल के साथ लीची एवं आम के मंजर को भी नुकसान हुआ है। मुजफ्फरपुर के BJP सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने बिहार सरकार के माननीय कृषि श्री मंगल पांडेय जी से आग्रह है कि अधिकारियों से सर्वेक्षण करा कर इसकी भरपाई के लिए नियमानुसार कदम उठाए जाए।

Join us on:

Leave a Comment