चौसा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज की निंदा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने बैठक कर चौसा थर्मल पावर प्लांट पर मुआवजा की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों पर पुलिस के द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की घोर निन्दा की। बैठक की अध्यक्षता किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने की। चौसा बक्सर में पिछले डेढ़ साल से लगातार धरना दे रहे किसानों को 20 मार्च को पुलिस के द्वारा बर्बर लाठीचार्च किए जाने से कई किसानों को गंभीर चोंट आई है। पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज में आधा दर्जन किसान घायल हो गए हैं। संघर्ष मोर्चा की बैठक में घायल हुए किसानों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर की बैठक में चौसा बक्सर में पिछले डेढ़ साल से लगातार चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा की गई। एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल जल्द चौसा जाकर आंदोलन कर किसानों से मुलाकात करेगा।
बैठक में महासचिव पशुपति नाथ सिंह ने चौसा के किसानों के आंदोलन में कैमूर के किसान साथ देंगे। उन्होंने ने कहा कि तानाशाही सरकार शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज यह दर्शाता है। सरकार पूंजीपतियों के इसारे पर काम कर रही है। अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा चौसा बक्सर के किसानों का उचित मुआवजा के लिए किया गया संघर्ष बिफल नहीं होगा। उन्होंने ने दोषी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों पर कारवाई की मांग को। बैठक में अनिल सिंह, अभय कुमार, अभिमन्यु सिंह, ठाकुर प्रसाद गोंड, अवधेश कुमार, श्याम सुन्दर सिंह, अमित कुमार रंजन आदि किसान उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment