कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। लोकसभा चुनाव खत्म होने तक जिले के सभी पदाधिकारी और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं इस बारे में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है जो निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगा जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष संपन्न करने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी और कर्मियों की सहभागिता अपेक्षित है निर्वाचन कार्य की संवेदनशीलता एवं महत्व के मध्य नजर जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मियों का सभी प्रकार के अवकाश को निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक के लिए रद्द किया जाता है विशेष परिस्थिति में संबंधित पदाधिकारी कर्मी डीएम से पूर्वानुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक जिले के सभी संबंधित कार्यालय अवकाश के दिनों में भी सुचारू रूप से संचालित किए जाएंगे।




