रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के वाटसन स्कूल के प्रांगण में जिला प्रशासन के द।वारा दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का आयोजन का आगाज जिल पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने केक काटकर किया। अप्पन वोट अप्पन अधिकार, मतदान के लेल मधुबनी तैयार के थीम पर मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के द्वारा कार्यक्रम का किया गया किया गया शुभारंभ। वही मधुबनी ने ठाना है मतदान प्रतिशत बढ़ाना है, का दिया गया संदेश। इस दौरान स्वरुप गेलरी रहा आकर्षण का केंद्र। मीडिया कोषांग द्वारा लगाए गए स्वीप गेलरी में युवक, युवती, महिलाए एवं छात्र छात्राओं में सेल्फी लेने की लगी रही होर। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी श्री वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टँलों का निरीक्षण किया गया। यहां कृषि विभाग, आपदा विभाग, वाल विकास परियोजना , सामाजिक सुरक्षा, पंचायत विभाग के साथ ही अन्य विभागों के द्वारा स्टाँल लगाया गया है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने अपने गीत- संगीत, नृत्य,नाटक से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार, पुलिस अधीक्षक शुशील कुमार, सदर एस डी ओ अश्विनी कुमार, डी पी आर ओ परिमल कुमार, सदर डी एस पी राजीव कुमार के साथ ही सभी विभागों के पदाधिकारी और काफी संख्या में स्थानीय लोगों मौजूद थें।





