रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
आज दिनदहाड़े नगर थानाक्षेत्र के अगरवा लाला टोला में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली।
पति के हाथ में तो पत्नी के पेट में लगी है गोली।
पति का इलाज सदर अस्पताल तथा पत्नी का रहमानिया मेडिकल सेंटर में हो रहा है इलाज।
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी।
मोतिहारी में अपराधी इस कदर बेख़ौफ हो गए है कि वे अब दिनदहाड़े गोलीबारी जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम देने में थोड़ा भी झिझक नही रहे है और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है ।इसी कड़ी में आज शहर के बीचोबीच स्थित अगरवा मोहल्ले में मामूली जमीनी विवाद में एक सिरफिरे पड़ोसी ने अपने छत पर सवार होकर अपने पड़ोसी शिक्षक व उनकी पत्नी को गोली मार कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया व आराम से भाग निकला ।गोली शिक्षक के हांथ में लगी है वही उनकी पत्नी को पेट मे गोली लगी है और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है ।घटना करीब तीन बजे के करीब की बताई जा रही है ।घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई व आनन फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल मोतिहारी लाया गया जहां उनकी पत्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक निजी अस्पताल भेजा गया जहां उनका गंभीर हालत में इल्ज चल रहा है ।वही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच व अग्रतर कार्यवाही में जुटी है साथ ही आरोपित के घर पर छापेमारी कर एक हमलावर ,बंदूक 2 कारतूस को बरामद किया है ।।
वही इस संबंध में सदर डीएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गोलीबारी की घटना शहर के अगरवा मोहल्ले में घटित हुई है जहां एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को जमीनी विवाद में गोली मार दिया है ।गोली पति पत्नी को लगी है और दोनों का इलाज चल रहा है ।घटना के बाद नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हमलावर के घर पर छापेमारी कर एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है वही उसके घर से घटना में प्रयुक्त बंदूक व कारतूस को बरामद किया गया है ।पुलिस अग्रतर कार्यवाही में जुटी है ।
बाइट :—– मधुरेंद्र कुमार वर्मा,बाइट,शिक्षक
बाइट :—– मोतिहारी सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी।




