अशरफ अली फातमी का इस्तीफा, जदयू बोली वंशवादी परम्परा चलाना चाहते थे फातमी, जदयू में ये नामुमकिन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मुस्लिम चेहरा मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया, फातमी के इस्तीफा के बाद जदयू में खलबली मच गई ।गाहेबगाहे जदयू के आधा दर्जन नेताओं ने मोर्चा संभालते हुए जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहम्मद अली अशरफ फातमी पर हमला बोला है। जेडीयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने कहा कि जिस संस्कृति से मोहम्मद अली अशरफ फातमी आए थे आज उनके साथ जाने के लिए पार्टी के महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा दिया है। जेडीयू नेताओं ने मोहम्मद अलीअशरफ फातमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की संस्कृति नहीं रही है परिवार को जोड़ना वजह यही रही कि आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए फातमी साब ने पार्टी से इस्तीफा दिया है!
बाइट:-खालिद अनवर एमएलसी जेडीयू

Join us on:

Leave a Comment