रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– मधुबनी जिले के सिजौल गांव स्थित मिथिला के ग्रामीण क्षेत्र मे स्थापित संदीप विश्वविद्यालय, परिसर में प्रथम किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन आये हुए अथिति और यूनिवर्सिटी पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम सभा कि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समीर कुमार वर्मा ने किया। किसान मेला के मुख्य अतिथि पद्मश्री दुलारी देवी,अतिविशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष डाँ. संदीप झा, विशिष्ट अतिथि संदीप फाउंडेशन के डायरेक्टर आर्यन झा,आमंत्रित अतिथि विकासशील किसान महेश्वर ठाकुर, डॉक्टर इन्दुशेखर सिंह,डायरेक्टर मखाना अनुसंधान केन्द्र,दरभंगा, कृषि विज्ञान केन्द्र,बसैठ के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर मंगलानन्द झा, कृषि विज्ञान केन्द्र, सुखैत के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर राहुल सिंह राजपूत एवं धनंजय सिंह,दुग्ध उत्पादन विकास पदाधिकारी,मधुबनी थे। मुख्य अतिथि पद्मश्री दुलारी देवी का विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डाँक्टर संदीप झा ने मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग दोपटा के साथ ही पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। जिला के अंधराठाड़ी प्रखंड के सिजोल गांव स्थित
स्थापित संदीप विश्वविद्यालय, परिसर में प्रथम किसान मेला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष डाँ. संदीप झा को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर समीर वर्मा द्वारा पाग दोपटा एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। विश्वविद्यालय के छात्राओं द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत परंपरागत मधुर मैथिली गान के साथ किया। इस मौके पर जिले भर से काफी संख्या में आए हुए लोगों को संस्थान के तरफ से कृषि मेले के माध्यम से खेती की बारिकियों की जानकारी दी गई।




