अररिया डीएम इनायत खान ने प्रेस कांफ्रेंस कर जिले में होने वाले चुनाव की विस्तृत जानकारी दी।

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम

अररिया – भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद अररिया डीएम इनायत खान सह निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जिले में होने वाले चुनाव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जारी अधिसूचना के आलोक में अररिया निर्वाचन संख्या 9 में लोकसभा आम निर्वाचन तीसरे चरण में 7 मई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही 16 मार्च के 5 बजे शाम से इस जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। डीएम ने चुनाव कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। प्रेस नोट जारी करने की तिथि 16 मार्च। अधिसूचना जारी करने की 12 अप्रैल। नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल। नाम संवीक्षा करने की तिथि 20 अप्रैल। अभ्यर्थिताएँ वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल। मतदान की तिथि 07 मई। मतगणना की तिथि 04 जून। निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन कराने की तिथि 06 जून। डीएम ने बताया कि 15 मार्च को जारी सूची के अनुसार अररिया लोकसभा क्षेत्र में कुल 2005830 मतदाताओं की संख्या है। जिनमें पुरुष 1043512, महिलाएं 962225 और अन्य 93 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाताओं के लिए कुल 1994 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटरों में 20 से 29 वर्ष के कुल 471177 वोटर हैं। 30 से 79 वर्ष के 1409121 वोटर हैं। 80 वर्ष से ऊपर वाले वोटरों की संख्या 125532 है। डीएम ने बताया कि इस बार पोलिंग पार्टी, ईवीएम विवि पैट डिस्पैच सेंटर 4 बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करें लोग इसकी जिला प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है।
बाइट – इनायत खान, डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment