:- रवि शंकर अमित!
कल नितीश कैबिनेट के विस्तार के बाद आज सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है! मुख्यमंत्री ने सभी नव मनोनीत मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करते हुये,अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय, मंत्रीमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को नहीं दिए गए हैँ उसे अपने पास रखा है, वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त व वाणिज्य कर विभाग तो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भू तत्व साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग समेत 3 मंत्रालय दिए गए हैँ, विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन एवं संसदीय कार्य तो विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा एवं योजना तथा विकास विभाग वहीं डॉक्टर प्रेम कुमार को सहकारिता तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया है तो श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है, संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन तथा आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है,सुमित कुमार सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी की एवं तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग दिया गया है, तथा मंगल पांडे को स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग दिया गया है जबकी नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तो अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग मिला है, वहीं लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिया गया है और मदन सहनी समाज कल्याण मंत्री होंगे, इसके साथ ही नितीश मिश्रा को उद्योग तथा पर्यटन दो विभाग दिए गए हैं जबकि नितिन नवीन को भी दो विभाग दिया गया है जिसमें नगर विकास एवं आवास तथा विधि मंत्रालय का प्रभार दिया गया है, डॉक्टर दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार तथा महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सोपा गया है, शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल को परिवहन जो पहले भी उनके पास था वही मंत्रालय फिर से दिया गया है और सुनील कुमार को शिक्षा मंत्री बनाया गया है जबकि जनक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है, हरि सहनी को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय मिला है, वहीं कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग मंत्रालय दिया गया है, जबकि जयंत राज को भवन निर्माण तथा मोहम्मद जमा खान को फिर से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का दायित्व दिया गया है, जबकि केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज तथा सुरेंद्र मेहता को खेल मंत्रालय दिया गया है, वहीं संतोष कुमार सिंह को श्रम संसाधन विभाग आवंटित किया गया है!




