रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड स्तर पर समूदाई में पोषण संबंधित परामर्श को गति देने के लिए प्रखंड क्षेत्र के बरुआर गांव में आँगनवाड़ी केंद्र संख्या 69 पर माता समूह के साथ संवेदिकरण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के माध्यम से माताओं के बीच साफ़-सफाई, पोषण, किचन गार्डन का महत्व, ऊपरी आहार पर चर्चा, और परिवार नियोजन को लेकर परामर्श दिया गया।
बैठक में गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण और आईरान कैल्शियम की गोली सेवन के फायदे पर चर्चा हुई। गर्भवती माताओं के प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पूर्व तैयारी और जटीलताओं के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
मौजूद माताओं को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉक्टर निर्मल ने बच्चों में होने वाली जटीलताओं और मुफ्त इलाज के विषय में जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग से महिला प्रवेक्षिका मालती कुमारी, लौकही अस्पताल से प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम से डॉक्टर निर्मल, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर पंकज कुमार, बी सी परमजीत कुमार, आँगनवाड़ी सेविका, सहायका सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।
समुदाय में पोषण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए माता समूह के साथ बैठक के माध्यम से एक नया कदम उठाने के लिए यह महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।




