आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के समन्वयक बनाये गए भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर में आज प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा ने भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी को आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ का समन्वयक बनाया है। पद ग्रहण पश्चात डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गत 2016 में कॉलेज को एनएएसी द्वारा बी ग्रेड की मान्यता मिली थी। आज चुनौतियां बहुत हैं। लेकिन जिस तरह से महाविद्यालय में अकादमिक कार्यों को वर्तमान प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा ने प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि महाविद्यालय को पहले से बेहतर ग्रेड मिल सके और छात्र हित में महाविद्यालय के गुणात्मक विकास के लिए सभी तरह के प्रयास किए जाएं। सम्मान समारोह में पिछले समन्वयक डॉ सुमित कुमार राय, डॉ सीमा पटेल, डॉ अजीत कुमार राय, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ सोनल, डॉ धनंजय कुमार, डॉ रवि रंजन, डॉ निलेश कुमार वर्मा और डॉ सीताराम पंडित उपस्थित थे। छात्रों में ओम प्रकाश, अनूप, आदित्य, अंकित, गोल्डन, सिंघम आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment