केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश,जल्द तैयार होगा विद्युत व परम्परागत शवदाह गृह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, डुमरिया घाट (बैकुंठपुर) गंडक के किनारे शवदाह गृह(बैकुंठधाम) के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द बनकर तैयार होगा विद्युत व परम्परागत शवदाह गृह,टेंडर प्रक्रिया शुरू, मैने जनता से किया वादा पूरा किया : मिथिलेश तिवारी

बैकुंठपुर के पूर्व विधायक सह बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 2020 से लंबित विद्युत शवदाह गृह एवं परंपरागत शव दाह के निमार्ण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने बुडको बिहार को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। श्री तिवारी ने बताया जब मैं 2015–2020 तक विधायक था तो डुमरिया घाट नारायणी नदी के किनारे बैकुंठधाम बनाने का संकल्प लिया था, उस समय केन्द्र सरकार से विद्युत एवं परम्परागत शवदाह गृह के निर्माण के लिए 3.45 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाया था । 2020 में मैं चुनाव हार गया और बिहार में महागठबंधन सरकार की उदासीनता के कारण यह रुका रहा। श्री तिवारी ने कहा कि जब दोबारा बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी है तो मैंने फिर से बिहार सरकार से केन्द्र सरकार को शवदाह गृह निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में वृद्धि का प्रस्ताव भेजवाया और भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिलकर 4.93 करोड़ रूपए की स्वीकृति करवाया जिससे आधुनिक तरीके से शवदाह गृह का निमार्ण हो सके। श्री तिवारी ने कहा कि शवदाह गृह अब टेंडर प्रक्रिया में चला गया है। लोकसभा चुनाव के बाद शवदाह गृह निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा और 2025 में इसका उद्घाटन हो जायेगा । इसके चालू होने से सारण,गोपालगंज,सिवान और चंपारण के लाखों हिंदुओं के परिजनों की मृत्यु के पश्चात् उनके अंतिम संस्कार में सुविधा होगी।

Join us on:

Leave a Comment