मधुबनी- बिस्फी थाना पुलिस के खिलाफ माकपा का प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

सभा में नेताओं ने कहा सेना के घर बिना महिला पुलिस के रात के समय घुस जाना निन्दनीय

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी मधुबनी जिले के बिस्फी अंचल कमेटि के द्वारा प्रतिरोध मार्च निकाला गया।माकपा कार्यकर्ता बिस्फी पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बिस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पहुंचें। जहां बाबूलाल महतो की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि आज मधुबनी जिले के अंदर अपराध में बेतहाशा वृद्धि होता दिखाई दे रहा है। शराब तस्कर सभी गांवों के वार्ड में सक्रिय हैं। सभी जगह शराब की होम डिलीवरी के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रशासन सोई हुई है। जबकि दुसरी तरफ सीआरपीएफ के जवान कमलेश झा के परिजनों को पुलिस धमकियां दे रही है। थाना के सांठगांठ से फर्जी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। थाना में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिस्फी थाना कांड संख्या 32/24 झूठी मुकदमा है। केस में कोई सच्चाई नहीं है। बिस्फी थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामप्रित यादव मनमानी कर रहे हैं। सेना के जवान के घर में रात को 12 बजे बिना महिला पुलिस और बिना कोर्ट के अनुमति का जाना कहां का न्याय है। जिला सचिव मनोज ने प्रशासन से मांग किया हैं कि अविलंब बिस्फी अवर निरीक्षक को निलंबित किया जाए। नहीं तो पार्टी का यह आंदोलन और व्यापक होगी। कारवाई नहीं होने पर 15 मार्च 24 को जिला प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा आज फिर सि ए ए भाजपा सरकार लाई हैं, जो घोड़ निंदनीय है। सीपीएम जिला कमेटि सदस्य दिलीप झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जो सेना का जवान कश्मीर में देश के हिफाजत के लिए खड़े हैं। उनके घर बिस्फी पुलिस पहुंच कर उनके परिवार को धमकाने का काम कर रही है। जो निंदनीय और चिन्ता की बात है। जवान के परिजन डरे सहमे हुए हैं। यह मुकदमा पुलिस और डाक्टर के मिलीभगत का नतीजा है। वगैर पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षण टिप्पणी के किसी के घर रात्रि के समय पुलिस को पहूंच जाना यह अपने आप में पुलिस के निष्पक्षता पर संदेह पैदा करता है। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि घटनाओं को निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नहीं तो ये आंदोलन और तेज होगा। पार्टी के द्वारा न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वही आगे दिलीप झा ने कहा है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय धमौल दलित भुमि पर कब्जा करने वाले प्रधानाचार्य के उपर जांच कर कार्रवाई किया जाय। सभा को अंचल सचिव बावू लाल महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि अवर निरीक्षक को बिना देर किए निलंबित किया जाय। ऐसा नही होने पर बिस्फी के हर गांव से आंदोलन के लिए लोग निकल कर बिस्फी थाना पुलिस के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। सीपीएम नेता बिन्दु यादव ने कहा देश के हर नागरिक का सुरक्षा हमारे जवान करते हैं और सिंघिया के रहने वाले सी आर पी एफ के जवान कमलेश झा के परिजनों के साथ धमकी, डराने के साथ अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्होंने यहां से हटाया जाए। सभा को हलखोरी महतो, रणवीर यादव, अरूण यादव, अखिलेश पंजियार,रास बिहारी यादव, सुमित्रा देवी, मीरा देवी, बुधनी देवी,बेचन सदाय, शत्रुध्न सदाय, इश्वर सदाय,पुरनी देवी , समाजिक कार्यकर्ता मोहन यादव सहित कय लोगों ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment