रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय जलधारी चौंक पर पार्टी नेता नवल किशोर यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक मे 23 मार्च 2024 को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव का शहादत दिवस मनाए जाने पर विचार विमर्श के बाद कार्यक्रम को मजबूती के साथ मनाए जाने को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिला महासचिव अनील सिंह ने कहा शहादत दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉमरेड जी देवराजन राष्ट्रीय महासचिव को करना है। साथ ही आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में पार्टी के राज्य महासचिव कामरेड अमेरिका महतो ,राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार झा , अग्रगामी महिला समिति के राज्य महासचिव कामरेड पिंकी सिंह ,के साथ ही कामरेड नवल किशोर यादव जिला अध्यक्ष ,कामरेड अनिल कुमार सिंह, जिला महासचिव,कामरेड बेचन राम जिला कोषा अध्यक्ष एवं अग्रागामी खेत मजदूर यूनियन के जिला महासचिव ,गणेश यादव जिला उपाध्यक्ष, मुरारी मिश्रा अरूण यादव, अखिलेश झा,पंचू पासवान ,गुड्डू मंडल ,राजकुमार पासवान, सहित दर्जनों साथी को भाग लेना तय है। जिसे देखते हुए शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सफलता को लेकर हम सब को अभी से लग जाने की जरूरत है। देश के आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले अमर शहीदों के लिए देश के एकमात्र पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक है जो आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रभक्ति के द्वारा स्थापित आदर्श पर चलकर देश की असली आजादी के लिए संघर्ष कर रही है।




