लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद सदर प्रखंड के अवस्थित सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जहानाबाद सदर प्रखंड एवं काको प्रखंड कार्यालय में आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका को मतदान प्रक्रिया में निश्पक्ष शामिल होने के लिए संकल्प दिलाया गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. रश्मि सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी वेदव्यास कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद एवं काको, महिला पर्यवेक्षिका सहित आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment