अररिया-टॉप 10 अपराधी की सूची में शामिल राजेश कुमार मंडल हथियार के साथ गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधी की सूची में शामिल राजेश कुमार मंडल को एक देशी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार। राजेश कुमार मंडल के अलावा अन्य दो अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे।
अररिया – जिले का मोस्ट वांटेड टॉप टेन में शामिल राजेश कुमार मंडल समेत तीन अपराधी को नगर थाना के पुलिस द्वारा पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है। लूट समेत अन्य आपराधिक मामलों में पुलिस को थी इसकी तलाश। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि 27.10.2023 को डौली फ्यूल सेंटर कुसियारगांव के मैनेजर के साथ संध्या करीब 7 बजे अररिया बस स्टैंड ओवर ब्रीज के पास दो बाईक पर सवार चार अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा हथियार दिखाकर 32,500-रूपया, एक मोबाईल एवं अन्य कागजात लूट लेने की घटना की गयी थी। उक्त घटना के संबंध में अररिया थाना कांड दर्ज किया गया था। घटना के बाद डीआईयू प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 11 मार्च को शाम के समय मटियारी चौक से अप्राथमिकी अभियुक्त राजेश कुमार मंडल उर्फ राजा उम्र 22 वर्ष, पिता दुखाई मंडल, सा० बागनगर, थाना महलगांव, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्ता राजेश कुमार मंडल उर्फ राजा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में लाईनर की भूमिका निभाने बाले सचीन कुमार पासवान उम्र 20 वर्ष पिता सुबोध पासवान, सा० मटियारी, थाना अररिया, जिला अररिया को घटना में प्रयुक्त ब्लू रंग के अपाची मोटरसाईकिल के साथ घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार राजेश कुमार मंडल उर्फ राजा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में प्रयुक्त पिस्टल एवं एक खोखा के साथ रानीगंज थानान्तर्गत ग्राम मधुलता निवासी मुकेश कुमार मेहता उम्र 24 वर्ष पिता जयनारायण मेहता को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास है। इसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। जिसमें राजेश के ऊपर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इस गिरफ्तारी के बाद अब इस तरह के लूट की घटना पर विराम लगेगा।
बाइट – अमित रंजन, एसपी, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें