कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत पइया गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से जला है। जिसके कारण बिजली के अभाव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। भभुआ प्रखंड के पइया गांव में 15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर से ग्रामीणो मे नाराजगी की सूचना मिलते ही गांव में जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मौके पर पहुंचे । जिला परिषद सदस्य ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से जला है। जिसे आम जनों में काफी परेशानी है। गांव के ग्रामीण कई दिनों से विभाग का चक्कर काट रहे है। जैसे ही सूचना मिली गांव पहुंचकर बिजली विभाग के वरिय पदाधिकारीयो से बात कर समस्या से अवगत कराया गया। बिजली विभाग के अधिकारीयो ने भरोसा दिया कि 24 घंटा में ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएग। मौके पर रुंजय चंद्रवंशी,मंटू सिंह, बृजेश कुमार काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




