अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा TRE-3 हेतु डीएम अलंकृता पांडेय ने की समीक्षा बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (TRE- 3) के सफल आयोजन हेतु संबंधित केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 15 मार्च, 2024 को बिहार के 26 जिलों 415 परीक्षा केन्द्रों पर अध्यापक नियुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 (TRE- 3) में लगभग 3.75 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा वर्ग 1 से 5 तक, वर्ग 6 से 8 तक वर्ग 9 से 10 तक तथा वर्ग 11 से 12 तक परीक्षा के लिए कुल 87,774 पदों पर रिक्तियां परीक्षा ली जा रही है, जिसमें वर्ग 1 से 5 तक तथा वर्ग 6 से 8 तक के लिए परीक्षा दिनांक 15 मार्च, 2024 को दो पालियों में लिया जा रहा है। प्रथम पाली का परीक्षा पूर्वाह्न 09ः30 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक वर्ग 6 से 8 तक के विषय गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू का आयोजन किया जाएगा, जबकि द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक वर्ग 1 से 5 तक विषय सामान्य, उर्दू एवं बांग्ला शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय के वर्ग 1 से 5 तक के सभी विषयों के लिए तथा सामान्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के वर्ग 1 से 5 तक लिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से घंटा 01 पूर्व परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षको, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रेंडमाइजेशन के आधार पर किया जाएगा। दिव्यांग्जन अभ्यर्थी के लिए scrib हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा श्रुतिलेखको की सूची तैयार कर लेने का निदेश दिया गया है, ताकि दिव्यांग्जन अभ्यर्थी को उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के गहन तलाशी में e-Admit Card को आधार कार्ड से मिलान के उपरांत ही e-Admit Card को बार कोर्ड से स्कैनिंग के बाद फोटो के मिलान के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति देंगे। प्रश्न पत्र एवं ओ.आर.एम. सीट दोनों एक साथ संलग्न रहेगा।
जिला पदाधिकारी ने सभी को निदेश दिया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं इस परीक्षा के उपरांत पुनर्परीक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आयोग से प्राप्त निदेशों का अच्छे से अनुपालन करेंगे। परीक्षा तिथि को जोनल दंडाधिकारी को आवंटित परीक्षा केंद्र के लिए प्रश्न पुस्तिका सील्ड स्टील बॉक्स बज्रगृह से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाएगा, जिसका फुटेज अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत नियंत्रण कक्ष में तथा बिहार लोक सेवा आयोग में निगरानी किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित समय पर परीक्षा सम्पन्न कराने का निदेश दिया गया। ‌परीक्षा समाप्ति के उपरांत प्रतिनियुक्त जोनल दंडाधिकारी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों से परीक्षा सामग्रियों के सील्ड स्टील बॉक्स आयोग से प्राप्त निदेश के अनुसार प्राप्त कर ब्रजगृह में सुरक्षित रखवायेंगे।
जिला पदाधिकारी ने सभी जोनल दंडाधिकारी -सह- गश्ती दंडाधिकारी को निदेश दिया कि वे अपने अधीन परीक्षा केन्द्रों में गश्ती/भ्रमणशील रहकर स्वच्छ, कदाचाररहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन करायेंगे। स्टैटिक दंडाधिकारी का दायित्व होगा कि वे परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकने हेतु सतर्क एवं सजग रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी स्टैटिक दंडाधिकारी को निदेश दिया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व अपने-अपने प्रतिनियुक्त परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 07:00 बजे पहुॅचकर परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहेंगे और स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सघन, सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण फ्रिस्किंग कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं सभी स्टैटिक दंडाधिकारी को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर परिसर एवं परीक्षा हाॅल में मोबाईल/ब्लूटूथ/ पेजर/वाई0फाई0 गैजेट/इलेक्ट्राॅनिक पेन/स्मार्ट वाॅच एवं अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामग्री एवं व्हाइटनर/ब्लेड/इरेजर इत्यादि सामग्री नहीं ले जाना सुनिश्चित करायेंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्टैटिक दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया कि परीक्षा हाॅल में एडमिट कार्ड पर छपे फोटो से परीक्षार्थी के चेहरे का मिलान कर रैन्डम चेकिंग करेंगे ताकि किसी भी परिस्थिति में इम्परसोनेशन न हो सके। साथ हीं परीक्षा के एक घंटा पूर्व से हीं परीक्षा परिसर के बाहर भीड़ या असामाजिक तत्वों का जमाव नहीं होने दिया जाए। बैठक में केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि आवश्यकता अनुसार अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के समय निर्बाध विद्युत आपूत्र्ति की व्यवस्था की जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी केन्द्राधीक्षक आयोग द्वारा दिये गये सभी अनुदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं यह स्पष्ट निदेश दिया गया कि वीक्षक सुनिश्चित करा लेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर, वाई.फाई. गेजैट इलेक्ट्राॅनिक पेन, स्माट वाॅच एवं अन्य सामग्री अथवा इलेक्ट्राॅनिक सामग्री एवं व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर इत्यादि सामग्री ना ले जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें