अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

स्वयं सेवी संस्था ‘ ज्योति ‘ द्वारा संचालित पी0पी0एम0 स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया*
जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास को ध्यान में रखते हुए महिला उत्थान की बात कही गई । इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ० एस० के० सुनील ने सभी महिला कर्मचारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्हें अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया । उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रभावी व्याख्यान दिया एवं महिला हितों की बात का समर्थन करते हुए उनके साथ समानता का व्यवहार करने की आवश्यकता को सबल प्रदान करने पर जोर दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा देश की आधी आबादी महिला है और यदि इन्हें शिक्षित होने का अवसर दिया जाए तो निश्चित ही विकास को बल मिलेगा। इस अवसर पर प्रतिमा शर्मा , अमृता कुमारी , सपना कुमारी , मुस्कान कश्यप , अमित कुमार , मनोज कुमार , मोहम्मद सिराजुद्दीन सहित अन्य गणनायक लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें