कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का आरा में कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


बिहार प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी का स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 135वीं जयंती व मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हेमदापुर, चक्की जाने के क्रम में बामपाली आरा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम जी के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ें, गाजे- बाजे, फूल-माला एवम गगन भेदी नारों  के साथ धूम-धाम से स्वागत स्वागत किया गया, स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष के द्वारा बुके एवम अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया, स्वागत के उपरांत  प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेसियों व आम-आवाम से अपील किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल जी के हाथों को कैसे अधिक से अधिक और मजबूत किया जाय, इसके लिए पूरे मुस्तैदी के साथ हम सभी कांग्रेसजनों को तन-मन-धन से लग जाना है,भाजपा की झूठ और नफरत की राजनीति को हर-हाल ध्वस्त करना है,साथ ही स्वामी सजनांद सरस्वती जी की 135वीं जयंती सह मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजनों से साथ मे चलने की अपील की,

स्वागत समारोह में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ अमित कुमार द्विवेदी, संतोष पांडेय, रतन धमालिया, पूर्व एआईसीसी सदस्य श्रीधर तिवारी, रजी अहमद, आशुतोष ठाकुर, सत्यनारायण सिन्हा, राकेश त्रिपाठी, शक्ति सिंह उर्फ मनन, निर्मल सिंह, प्रमोद राय, बिजेन्द्र यादव, रवि कुमार, नवीन राय, गोपाल कृष्ण गोखले, अरबिंद सिंह, बिजेन्द्र यादव, मुकेश चंद्रवंशी, संतोष ओझा, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, सूरज प्रकाश, लुटावन चौरसिया, रविन्द्र तिवारी, सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment