रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
महाशिवरात्रि पर निकला भब्य बारात।
महाराजगंज (सीवान) अनुमंडल मुख्यालय में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाला गया। बारात में हाथी,घोड़ा,बैंड बाजा के साथ हजारो की संख्या में शिव भक्त बाराती बनकर चल रहे थे। शहर के कापियां मंदिर से निकला शिव बारात शहर के रामेश्वर धाम,राजेन्द्र चौक,उमाशंकर प्रसाद पथ काजी बाजार,बैंक चौक ,कर्पूरी पथ,घरभरण साह पोखरा,काजी बाजार,बैंक चोक,शिव मंदिर, उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल होते हुए श्री बाला जी के मठ पहुँचा। इस मौके पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन लगातार घूमते हुए नजर आये।जुलुश में पूर्व विधायक हेमनारायण साह, मोहन कुमार पद्माकर,प्रो सुबोध सिंह, इ०प्रमोद रंजन,पूर्व पार्षद सत्येंद्र कुमार छोटे,शक्तिशारण प्रसाद,पवन कुमार,सुमन कुमार,सेनानी,मुनमुन सिंह,संजय सिंह राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष बलिराम प्रसाद बलि, सुप्रिया कुमारी,टुनटुन कुमार,मानवेन्द्र कुमार अभय, ओमप्रकाश गुप्ता लोहाजी,प्रेम प्रकाश गुप्ता,पूर्व उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह,मनोज त्यागी,गौरव कुमार करेजी एव सुशांत सिंह सहित हजारो की संख्या में शिव भक्त शामिल थे




