रिपोर्ट- संतोष तिवारी
बाबा भोले की निकली बारात .. बारात में शिव के रंग में रंगे भक्त… धूमधाम से निकाली गई शिव बारात… बाबा गरीबनाथ धाम के इस बारात में निकाली गई झाकियां अद्भुत व अलौकिक दृश्य देखकर हर आदमी मोहित हो जाता था और इस भगवान भोलेनाथ के बारात को देखने के लिए घँटों से इंजतार और भारी भीड़ का सामना करने के बाद आँखों से देखने का भक्ति का आनंद मिलने लगता है… महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में शहर से लेकर गांव तक के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और हर जगह शिव भक्ति में डूबे दिखे लोग … बाबा गरीबनाथ धाम से बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली गई, इस दौरान लाखो शिवभक्त इस बारात में शामिल हुए, वही शिव बारात को देखने के लिए लोगो की भारी भीर उमर परी, पूरा शहर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा. आपको बता दें बाबा गरीबनाथ धाम से शिव बारात निकलकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए गुजारी जाती है.
बाइट: विनय पाठक प्रधान पुजारी बाबा गरीबनाथ धाम




