रिपोर्ट… धीरज शर्मा

कटाव निरोधी कार्य के नाम पर पैसों की बंदरबांट !
भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में कोशी से कटाव का कहर बदस्तूर जारी है। नवगछिया के रंगरा प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में काफी तेजी से कटाव हो रहा है। कोसी का पानी घर के मुहाने तक पहुंच चुका है। कटाव निरोधी कार्य के नाम पर पैसों की बंदरबांट हो रही है। कोसी नदी के किनारे डाली गई बालू की बोरी भी पानी मे समाते जा रहा है। लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीण सहम चुके हैं और रतजगा कर रहे हैं। कटाव निरोधी कार्य शुरुआती दौर में किए गए होते तो ऐसे हालात नहीं होते। अधिकारियों के प्रति ग्रामीण आक्रोशित हैं।
लोगों ने बताया कि अगर निरंतर इसी तरह कटाव जारी रहा तो आगामी दस दिनों में कोसी कटाव से आवासीय क्षेत्रों में प्रभावी हो जाएगा। बचाव कार्य में एक दिन में एक लाख रुपये खर्च हो हो रहा है। परन्तु सबकुछ कटकर कोसी में विलय हो जायेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पीछे 24 घंटे में कोसी नदी में भीषण कटाव हो रहा है। कहीं पर एक तो कहीं-कहीं पर दो फीट कटाव हो रहा है।
कटाव स्थल पर बचाव कार्य में लगे जेई ने बताया कि कटाव रोकने के लिए रोजाना कटाव स्थल पर बांस बल्ला और जिओ बैग साथ दिया जा रहा है। लेकिन सब कुछ कटाव की भेंट चढ़ गया।
वहीं दिए गए बाँस को लेकर ग्रामीणों ने जेई की क्लास लगा दी, जेई ने कहा कि कमजोर बाँस दिया गया है इसको बदलवा दे रहे हैं।




