उपमुख्यमंत्री 22 जुलाई को नये सरकार भवन का करेंगे उदघाटन, कार्यपालक पदाधिकारी ने निरीक्षण कर लिया जायजा !

SHARE:

रिपोर्ट- धीरज शर्मा

भागलपुर। सुलतानगंज मे 22 जुलाई को उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार, नगर सभापति प्रतिनिधि रामधनी यादव,सन्नी कुमार ने नये सरकार भवन का निरक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार ने सभी नगर परिषद के कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने कि बात कहते हुए जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने की बात कही।जहाँ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद नये सरकार भवन का उदघाटन 22 जुलाई को करेंगे। साथ ही कांवरिया धर्मशाला और आश्रय स्थल का निरक्षण किया ।वही बेड,
लाईट और रंग रोगन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही ।किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर कर्मियों पर कार्यवाही कि बात कही।इस दौरान नगर परिषद के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment