कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के समाहरणालय सभागार भभुआ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उधम उन्नयन योजना में ऋण स्वीकृति व भुगतान हेतु कैम्प का आयोजन किया गया. कैम्प का उद्घाटन जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कैम्प में जिला उधोग केंद्र भभुआ के महाप्रबंधक, उधोग विभाग बिहार पटना के सहायक उधोग निदेशक, पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक सुभाष चंद्र लेंका कैमूर एवं सभी बैंक के शाखा प्रबन्धक उद्योग विस्तार पदाधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे। उक्त कैंप में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत ऋण स्वीकृत की गई। जिसमें पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 6 किया गया जिसमे 3 नया स्वीकृत किया गया एवं 3 बीतरण किया गया बैंक ऑफ़ बड़ोदरा द्वारा दो ऋण स्वीकृत किया गया एवं एक बितरण किया गया. कैम्प में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा तीन ऋण स्वीकृत किया गया. बैंक ऑफ़ बड़ोदरा द्वारा 2 स्वीकृत एवं एक बितरण दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा एक ऋण भुगतान किया गया। वही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उधम उन्नयन योजना अंतर्गत जिसमें पीएनबी द्वारा तीन, बैंक ऑफ़ बड़ोदरा द्वारा दो स्वीकृत ऋण एवं बितरण किया गया। वही इंडियन बैंक द्वारा एक उद्यमी को ऋण भुगतान किया गया। कैंप में विभिन्न योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति राशि 47.25 लाख तथा भुगतान 50.40 लाख राशि का किया गया।




