कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर। चुनाव होने के बाद दुर्गावती प्रखंड के प्रमुख श्याम साह को बनाया गया है। वहीं दुर्गावती प्रखंड के उप प्रमुख सबिता देवी को बनाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू हुआ। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस विशेष चौकसी बरती थी। अनुमंडल कार्यालय परिसर के 200 मीटर की परिधि से बाहर उपस्थिति समर्थक प्रतीक्षा करते रहें। चुनाव के नए प्रमुख और उप प्रमुख का स्वागत किया गया। गौरतलब है कि कैमूर जिले के दुर्गावती प्रमुख व उप प्रमुख के लिये 7 मार्च गुरुवार को चुनाव हुआ। यह चुनाव कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अयोजित हुआ. 7 मार्च गुरुवार को 11 बजे से चुनाव शुरू हुआ। दुर्गावती प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पूर्व में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से हुये रिक्त पद पर चुनाव संपन्न कराया गया। दुर्गावती प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव के लिये निर्देश जारी किया था। जिसके बाद गुरुवार को प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के लिए चुनाव हुआ। जिसमें श्याम साह प्रमुख बने और सबिता देवी बनीं दुर्गावती प्रखंड की उप प्रमुख बनीं।