:- रागिनी शर्मा !

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मोकामा के नेतृव में माड़वारी हाई स्कूल के साथ साथ अतिरिक्त 12 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमे कुल 3290 लोगो का टीकाकरण हुआ । इस कार्य का अनुश्रवण अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार तथा कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साथ ही साथ क्षेत्र भ्रमण करके टीकाकरण केंद्रों का जायज़ा लिया गया। इस कार्य मे सभापति एवं वार्ड पार्षदगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा एवं आज के सफल टीकाकरण हेतु सभी मोकामा वासी को धन्यवाद दिया गया । जो आज वैक्सीन नही ले पाये उनके लिये वैक्सीन देने का कार्य जारी है , अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी ने वैसे सभी लोगों से वैक्सीन ले लेने की अपील की है!




