मोकामा बाईपास ट्रक लूटकांड का कुछ ही घंटे में खुलासा, ट्रक जब्त, हथियार समेत 3 बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक लूटकांड का महज कुछ घंटे में खुलासा कर लिया है। पुलिस ने पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र से लूटी गई ट्रक के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और रुपए को भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बांका जिला निवासी पवन कुमार, गुड्डू मंडल एवं भागलपुर जिला निवासी श्रवण यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों पर भागलपुर, पटना एवं लखीसराय जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि लखीसराय पुलिस को सूचना मिली कि मोकामा बायपास में हथियार के बल पर अपराधियों ने ट्रक लूट की घटना को अंजाम दया है। विरोध करने पर ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के बाद ट्रक को लूटकर लखीसराय की और भागें है। इसी सूचना पर एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में कबैया और रामगढ़ थाना की पुलिस ने ट्रक का पिछा किया तो अपराधियों ने ट्रक से ही पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद पुलिस ने तीन अपराधी को धर दबोचा। वहीं दो अपराधी भागने में कामयाब रहे। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है।टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बाईट:- पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment