चारा काटते समय कटर मशीन में फंसकर ट्रेक्टर चालक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरा गांव में चारा काटने वाली मशीन में फंसकर गला दबाने से मशीन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांव के ही रामजतन राम का 30 वर्षीय पुत्र संजीव राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक साहरघाट बसैठ मुख्यपथ एसएच 75 किनारे उत्तरा चौक के नजदीक ट्रैक्टर से चारा काटने वाली मशीन से किसी का चारा काट रहा था। तभी अचानक मशीन में पुआल लगाने के दौरान उसका हाथ मशीन मे फंस गया। जिससे एक हाथ कट गया और गला दबने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पर साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एसआई धर्मेंद्र कुमार, प्रशिक्षु एसआई हर्ष राज, नवीन कुमार सहित दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गए। वही घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने घर में एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वो अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्री व पत्नी छोड़ गया है। जिनके समक्ष अब भुखमरी की नौबत आ गई है। इधर देर शाम आपसी समझौते के तहत सामाजिक स्तर पर मामले का निपटारा कर लिया गया है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने साफ मना कर म।तक के शव को घर ले गया। जहां मृतक की अंतिम संस्कार को लेकर लोग तैयारी कर रहे थें।

Join us on:

Leave a Comment