:- रवि शंकर अमित!
मोकामा के हाथीदह विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई कल दिनांक रविवार 3 मार्च 2024 को सुबह 10:00 से दोपहर बाद 3:00 तक बाधित रहेगी इस दौरान सिर्फ मरांची गांव में बिजली रहेगी बाकी बड़हिया बाहा से लेकर चिंतामणि चक तक कहीं भी बिजली नहीं रहेगी, इसलिए विद्युत विभाग के कनीय अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंता के द्वारा कहा गया है कि लोग पानी की आपूर्ति की व्यवस्था 10:00 दिन से पहले कर ले अन्यथा उन्हें परेशानी झेलना पड़ सकती है,दरअसल बाटा फीडर के एक ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण उसकी मरम्मती अथवा रिप्लेसमेंट कार्य किया जाना है अतः विद्युत आपूर्ति को बाधित रखकर ही यह संभव होगा इसलिए बिजली नहीं रहेगी और 4:00 बजे तक विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल हो पाएगी! इस आशय की जानकारी हाथीदह विद्युत उपकेंद्र के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार व कनीय विद्युत अभियंता तरुण कुमार ने दी है!




