ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला सहित तीन जख्मी!

SHARE:

रिपोर्टर — अजय कुमार झा

मधुबनी ज़िला के कलुआही थाना क्षेत्र स्थित मलमल गांव में शुक्रवार को बासोपट्टी से कलुआही जाने वाली मुख्य सड़क पर ईदगाह के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।जिसमें एक महिला सहित तीन जख्मी हो गया। सभी जख्मी का इलाज पीएचसी कलुआही में जारी है। ई-रिक्शा चालक अरशद हुसैन ने बताया है कि वह पैसेंजर बैठाकर मलमल से जयनगर के लिए जा रहा था। मलमल चौक से कुछ आगे ईदगाह के पास बिपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक ई रिक्शा में जोरदार ठोकर मारते हुए दूसरे बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा आगे से टूट गया है और मेरा हाथ कई जगह से फट गया है। वहीं गाड़ी में बैठी सवारी महिला का भी सर फट गया है। दोनों बाइक के एक दुसरे से की टकराने में एक बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा। वही दूसरे बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना कलुआही थाना को दी गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पुलिस अवर निरीक्षक गोरख राम दल बल के साथ पहुंचे और तीनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आया। अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा मामला दर्ज नही कराया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें