धर्मेंद्र पांडेय

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी कुचल कर शराब माफिया ने कर दी थी ह्त्या!
दरभंगा। मृतक पुलिसकर्मी सफीउर रहमान के परिवार से मिलकर जन अधिकार पार्टी के लोगो ने पीड़ित परिवार को न सिर्फ सांत्वना दिया बल्कि पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव के निर्देश पर परिवार को पचीस हजार रूपये नगद देकर आर्थिक मदद भी किया | साथ ही आगे भी सभी तरह के मदद का भरोषा पीड़ित परिवार को दिया | जाप पार्टी ने हत्यारे शराब माफिया को फांसी देने की मांग सरकार से किया | मालुम हो की दो दिन पहले ही शराब माफिया द्वारा दरभंगा के केवटी थाने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सफीउर रहमान की गाडी से कुचल कर हत्या कर दी थी | इसके बाद आम लोगो में इसका गुस्सा भी देखा गया था हलाकि पुरे मामले में छह शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है |
जन अधिकार पार्टी के दरभंगा जिला अध्यक्ष मुन्ना खान ने बताया कि पप्पू यादव अभी जेल में बंद है इसके बाद भी सभी तरह के लोगो के मदद के लिए हमेशा आगे बने रहते है पप्पू यादव के निर्देश पर आज पार्टी के लोगो ने मृतक पुलिसकर्मी के परिवार से मिलकर पचीस हजार रुपये का आर्थिक मदद किया है इसके अलावा आगे भी परिवार को सभी तरह की मदद की जायेगी | उन्होंने सरकार से सभी दोषियों को फांसी की सजा की मांग की है |




