पीएम मोदी ने देश में ₹41 हजार करोड़ से अधिक के लगभग 2000 रेलवे के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


पीएम मोदी ने देश में ₹41 हजार करोड़ से अधिक के लगभग 2000 रेलवे के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिसमें पटना गया रेलखंड के जहानाबाद के समीप चमन बीघा गांव के पास अंडरपास का भी शिलान्यास किया गया इस मौके पर स्थानीय जदयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी समेत रेल के कई पदाधिकारी मौजूद थे। मालूम हो कि चमन बीघा के पास रेलवे ट्रैक पर अवैध समपार बना हुआ था जिससे प्राय घटना घटती रहती थी। आसपास के लोगों ने पिछले कई वर्षों से मांग रखा था कि यहां पर अंडर पास निर्माण किया जाए। ग्रामीणों के मांग पर अंडरपास का प्रधानमंत्री के द्वारा शिलान्यास किया गया ।बताते चलें कि PM ने जहानाबाद के चमन बीघा समेत सैकड़ो जगह पर विकास कामों का शिलान्यास किया। PM ने कहा कि आपका सपना, आपकी मेहनत और मोदी का संकल्प विकसित भारत की गारंटी है। उन्होंने कहा कि दशकों तक रेलवे को स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा। आज रेलवे इज ऑफ ट्रैवलिंग का हिस्सा बन गई है। इस मौके पर स्थानीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज रेलवे के क्षेत्र में कई उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जा रहे हैं उसी क्रम में जहानाबाद के चमन बीघा में भी अंडरपास का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद में यात्री सुविधाओं को और वृद्धि करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना काल में जो ट्रेन हॉल्ट पर नहीं रुकते थे उसे भी रुकवाने की दिशा में मैं प्रयासरत हूं। इस मौके पर रेलवे के पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जहानाबाद के चमन बीघा में अंडरपास का शिलान्यास किया गया है। जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

बाइट चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सांसद जहानाबाद ।
बाईट रेलवे अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment