शंखनाद ब्यूरो

शनिवार को राजद नेता सह पूर्व मंत्री बृषिन पटेल आरा पहुंचे । जहां उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई, अनियंत्रित अपराध को लेकर आगामी 18-19 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन पूरे बिहार में किया जाएगा। बताते चले की प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बृषिन पटेल ने कहा कि यह नीतीश कुमार की देन ही है कि स्कूल जाने वाले बच्चे आज शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। वहीं राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा शराब बंदी कानून एक गलत निर्णय था, जिस तरह से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि पहले अवेयरनेस होगा उसके बाद कानून। उसी तरह से शराबबंदी को भी लेकर पहले अवेयरनेस करना चाहिए था। बाद में कानून लाना चाहिए था। वहीं राजद नेता ने कहा कि जनता अब हर कुछ जान चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब जनता आगामी चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार को सबक सिखाएगी। वहीं राजद नेता ने कहा कि जो नरेंद्र मोदी महंगाई का दुहाई देकर सत्ता में आए थे, आज उन्हीं के सत्ता में महंगाई चरम सीमा अपनी पार कर रही है।




