ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। शनिवार की प्रातः दीपनगर थाना इलाके के पंचाने नदी से पुलिस ने 2 दिन पूर्व लापता हुई 21 वर्षीया महिला का शव बरामद किया | दरअसल बिहार शरीफ के महल पर निवासी राकेश चौधरी की पुत्री रानी कुमारी की शादी 2019 में महेंद्र चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी से हुई थी | 2 दिन पूर्व राकेश को रानी के ससुराल वालों द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री बीते 15 जुलाई की रात 1:00 बजे से गायब है | उसके बाद इन्होने काफी खोजबीन किया जब रानी का पता नहीं चला तो परिवार वालो ने 16 जुलाई को दीप नगर थाने में अपनी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिए जाने से संबंधित आवेदन दिया | परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही यह लोग दहेज के लिए रानी को प्रताड़ित किया करते थे | रानी के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है | फिलहाल पुलिस ने शव को नदी से निकालकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।




