:- रवि शंकर अमित!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2मार्च को बेगूसराय उलाव हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों तथा कार्ययोजना के स्थल निरीक्षण के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक मनीष के साथ उलाव हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा संगठन प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, विघायक कुंदन सिंह,पुर्व विधानपार्षद रजनीश कुमार भाजपा महामंत्री कुंदन भारती, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,सुमित सन्नी,दीपक पोद्दार, सहित अन्य उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2 मार्च को बेगूसराय में भारत के यश्वसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनसभा आयोजित है इसमें वह विकास योजना का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करेंगे इसको लेकर संगठन एवं प्रशासनिक तैयारी की जा रही है इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उलाव हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया।
सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पुलाव हवाई अड्डे पर आयोजित होने वाले जनसभा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्रशासनिक तैयारी के क्रम में अलाव हवाई अड्डे का निरीक्षण किया जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक निर्देश मिले हैं।




