मांझी द्वारा तेजस्वी पर घूसखोरी के आरोप के बाद बचाव और समर्थन में उतरे नेता!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

लोकसभा चुनाव के पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जितन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के ऊपर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का बड़ा आरोप लगाया है । जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आरजेडी को अलग सत्ता से हटाने और एनडीए के साथ गलबहिया करके सत्ता में वापस आने के बाद राजद के ऊपर भ्रष्टाचार का लगातार खुला आरोप लग रहा है ।‌ ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी प्रसाद यादव के ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि सरकार में रहते हुए आरजेडी कोटे से बने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके मंत्रियों द्वारा जमकर पैसे का लेनदेन किया गया है । क्योंकि भूमि एवं राजस्व विभाग खुद राजद के पास था ऐसे में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर जमीन के खरीद फरोख तक मैं जमकर पैसे का खेल खेला गया । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जैसे ही इस बात की पता चली उन्होंने तुरंत ही इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सारे अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर रोक लगाया और आरजेडी कोटा के मंत्रियों के पास जो विभाग थे उसकी तुरंत जांच करने का आदेश दे दिया ।

जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार

जीतन राम मांझी के द्वारा लगाए गए आरोपों को जेडीयू बीजेपी ने भी सही ठहराया है । जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जब-जब आरजेडी सता में आती है तब तब यह लोग अनैतिक कार्य में लगे रहते हैं । भले चाहे वह ट्रांसफर पोस्टिंग में धन उगाही का मामला हो, चाहे वह अन्य मामला हो। समय-समय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तमाम मामलों की जानकारी मिलती रहती है । और ऐसे में तत्काल प्रभाव से बिहार के मुख्यमंत्री लगातार उस पर एक्शन लेते भी नजर आ रहे हैं । ऐसे में आरजेडी कोटे के मंत्रियों और विधायकों के चेहरे पर इस बात की खींच साफ तौर पर देखी जा सकती है । और जीतन राम मांझी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है । बिहार के मुख्यमंत्री के रहते यदि यह कोई सोचता है कि वह इस तरह के अनैतिक कार्य करें तो यह संभव नहीं है।

अभिषेक झा जनता दल यूनाइटेड प्रवक्ता

तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भी मिले इस मौके को भूनाने में देरी नहीं की । भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने साफ कहा कि जीतन राम मांझी ने सही कहा है कि 50-50 लख रुपए का लेनदेन हुआ है । वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं बिहार के अंदर की बात जानते हैं । वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अंदर ही कहा है और उन विभागों के जांच करवा कर इस बात की पुष्टि भी कर दी है । जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा इसमें बेचैनी की बात क्या है

अरविंद सिंह प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी

वहीं दूसरी तरफ आरजेडी ने हिंदुस्तानी आंबाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला बोला है । आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतन मांझी के द्वारा लगाए गए सारे आरोप हास्यास्पद मनगढ़ंत और झूठे हैं । बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा 17 महीने में जो काम किए गए हैं वह एक नए कृतिमान को स्थापित कर रहे हैं । लाखों बेरोजगारों को नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बाटी गई । आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया ।‌ 2 लाख गरीब लोगों को घर की व्यवस्था की गई । जीतन राम मांझी के द्वारा तेजस्वी यादव पर लगाए गए सारे आप आशीर्वाद के बराबर हैं । जीतन राम मांझी को हम लोगों की शुभकामनाएं हैं की वर्तमान मौजूद मंत्रिमंडल में उनको एक और मंत्री पद मिल जाए । क्योंकि मौजूदा सरकार में कोई उनकी बातों को सुन नहीं रहा है ।

मृत्युंजय तिवारी आरजेडी प्रवक्ता

वहीं कांग्रेस ने भी जितन राम मांझी पर जमकर तंज कसा है । कांग्रेस प्रवक्ता आशित नाथ तिवारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार जितना मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाया था । तब उन्होंने कहा था गड़बड़ कर रहा था इसलिए हटा दिए । जीतन राम मांझी को पहले यह बताना चाहिए था कि आखिर वह क्या गड़बड़ कर रहे थे कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाया । ऐसे में उन्हें बिहार की जनता के सामने अपना भ्रष्टाचार अपनी कमीशन खोरी बता देनी चाहिए । इसके बाद उन्हें दूसरे के ऊपर आरोप लगाना चाहिए ।

अब देखने वाली बात यह होगी कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले एक दूसरे के ऊपर सत्ता के सुख के लिए जो आरोप प्रत्यारोप का दौड़ शुरू हुआ है वह कहां तक जाता है । पटना से महीप राज की रिपोर्ट।।

Join us on:

Leave a Comment