देरी की वजह से रद्द हुईं तेजस्वी की मधुबनी यात्रा, इंतजार करते रहे लोग, सुपौल निकले तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

जन विश्वाश यात्रा में 6-7 घंटे विलंब से मधुबनी पहुंचे तेजस्वी, देर होने पर रद्द की अपनी सभा, रात्रि विश्राम के लिए निकल पड़े सुपौल

ऐंकर– मधुबनी जिले के सिमा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का काफिला पहुंचते ही घंटों इंतजार में खड़े महागठबंधन समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस वक्त श्री यादव बिहार की यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा दिया गया है। रविवार को श्री यादव वैशाली से समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए देर रात मधुबनी पहुंचे। मधुबनी में तेजस्वी यादव की सभा करीब 4 बजे संध्या में रखी गई थी, लेकिन वे देर रात 10 बजकर 30 मिनट के करीब मधुबनी पहुंचे। देर होने के कारण तेजस्वी यादव मधुबनी की अपनी सभा नही कर सके और रात्रि विश्राम के लिए सुपौल के लिए निकल पड़े।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का रविवार दोपहर करीब 4 बजे के करीब मधुबनी आने का कार्यक्रम था। लेकिन वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते में राजद के कार्यकर्ता, नेता और आम लोगों के हुजूम के द्वारा नेता प्रतिपक्ष का जोरदार स्वागत होता रहा और काफिले की वाहनों का गीत मानो रेंगती रही जिस के कारण अपने निर्धारित समय से 6 से 7 धंटआ विलंब से रात के 10 बजकर 30 मिनट मधुबनी पहुंची तेजस्वी यादव की काफिले का लोगो ने जोरदार स्वागत किया। वैसे तो मधुबनी पहुंचने में काफी विलंब होने और रात होने की वजह से काफी समर्थक अपने अपने घर वापस चले गए थे। लेकिन फिर भी देर रात तक तेजस्वी यादव के लिए हजारों लोगो की भीड़ जमी रही। तेजस्वी यादव अपने बस में सबसे आगे पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ बैठे हुए थे। वहीं बस में साथ यात्रा कर रहे राज्यसभा के सांसद मनोज झा खिड़की के अंदर से हाथ हिलाकर लोगो का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तो राज्य सभा सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, पुर्व उद्योग मंत्री सह मधुबनी विधायक शमीर कुमार महासेठ भी बस के अंदर मौजूद थें। वही पूरे काफिले में 70 से 80 छोटी बड़ी गाडियां साथ चल रही थी। देर होने के कारण तेजस्वी यादव अपनी सभा नही कर सके। वहीं तेजस्वी सकरी से पंडौल और मधुबनी शहर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए सुपौल निकल गए।
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार शाम को बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा की बिहार के राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव मधुबनी आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन विश्वाश यात्रा के दौरान मधुबनी आगमन से पहले बिहार भ्रमण के दौरान बिहार के जनता ने स्पष्ट संकेत दिया है की बिहार की जनता बदलाव चाहती है। बिहार की जनता ने जदयू की 17 साल की सरकार और राजद की 17 महीने की सरकार दोनो को देखा है। बिहार भ्रमण के दौरान बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को अपार स्नेह और समर्थन दिया है। जिसे देख कर ये कहना ग़लत नही होगा कि उनमे जनता का विश्वाश दिखता है। तेजस्वी यादव ने बिहार के हर तबके को साथ लेकर कैसे चलना है वो दिखा दिया है। अगर राजद और महागठबंधन के लोग साथ रहे तो हम 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा के चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment