रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा।
प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर चौकीदार ने की महिला की पिटाई, बीच सड़क पर महिला व चौकीदार ने जमकर चलाई लाठी।
वीडियो वायरल फोटो
जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हजरतपुर से महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें केस वापस नहीं लेने पर चोकीदार ने महिला की जमकर लाठी से पिटाई कर दी।
महिला की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नरहट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला की पहचान नरहट थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पिटाई के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
चौकीदार पर लगा पिटाई का आरोप:- पीड़ित महिला ने बताया कि नरहट के चौकीदार ने ही उसकी पिटाई की है।पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले चौकीदार उसके घर में जबरन घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान घर के बाकी लोग जाग गए और वह मौका देख फरार हो गया। घटना को लेकर महिला ने केस दर्ज कराया था।
“पिछले साल चौकीदार ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा था, उसी दौरान मेरे चिल्लाने से परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन चौकीदार मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद थाने में चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से लगातार मुझे धमकी मिल रही थी और अब मेरे साथ मारपीट की गई है.”-पीड़ित महिला
केस उठाने के लिए मारपीट:- महिला का आरोप है कि केस उठाने के लिए चौकीदार अक्सर धमकी देता रहता था। उसी केस को लेकर चौकीदार ने महिला के साथ सड़क पर लाठी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मारपीट का वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है।




