सक्षमता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने जलाया एडमिट कार्ड!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र जलाकर सरकार की नीति का खिलाफ किया है। दरअसल दर्जनों शिक्षकों ने बेगुसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सामने सरकार के नीति को खिलाफ करते हुए सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जलाकर विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष साकेत सुमन ने बताया कि सरकार के द्वारा शिक्षकों को राजकार्मी की दर्जा देने के लिए गैर संवैधानिक नियम के द्वारा सक्षमता परीक्षा देने की जिम्मेदारी जो दी जा रही है उसे हम जोरदार विरोध करते हैं और तमाम शिक्षक सक्षमता परीक्षा नहीं देंगे और सरकार को बिना शर्त राजकर्मी की दर्ज देना होगा इसी लिए जो शिक्षक सक्षमता परीक्षा का फॉर्म भरे हैं वह अपना एडमिट कार्ड जल रहे हैं। संघ के महासचिव राम कल्याण पासवान ने कहा कि सरकार के द्वारा गलत आकर प्रस्तुत किया जिसके वजह से कुछ शिक्षक सक्षमता परीक्षा का फॉर्म भर दिया था अब वह तमाम शिक्षक अपना अपना एडमिट कार्ड जलाकर सरकार नीति का विरोध कर रहे हैं सरकार को बिना शर्त राजकर्मी का दर्जा देना होगा और हमारा संग जब तक राजकर्मी का दर्जा नहीं देगा तब तक हम सरकार के विरोध करेंगे और कोई भी शिक्षक सक्षमता का परीक्षा नहीं देगा।

बाइट:-साकेत सुमन अध्यक्ष
बाइट राम कल्याण पासवान महासचिव

Join us on:

Leave a Comment