भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला संपन्न!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जहानाबाद में जहानाबाद लोकसभा लाभार्थी संपर्क कार्यशाला की बैठक संपन्न हुआ।
लाभार्थी संपर्क कार्यशाला की बैठक भारतीय जनता पार्टी अरवल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का संचालन भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के जिला महामंत्री धीरज कुमार ने किया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा जी मगध क्षेत्र के सब प्रभारी पंकज कुमार जी जहानाबाद जिला प्रभारी सीताराम पांडे जी लाभार्थी संपर्क कार्यशाला के लोकसभा संयोजक धर्मेंद्र चौहान जी उपस्थित रहे।
लाभार्थी संपर्क कार्यशाला की बैठक में मुख्य अतिथि रत्नेश कुशवाहा जी ने कहा कि माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनकल्याणकारी योजना जो चल रही है उसको हर लाभार्थी से गांव में, पंचायत में ,मंडलों में संपर्क करके उनको योजनाओं की जानकारी लेना एवं योजनाओं की जानकारी देना है ।जो लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी के तहत मोदी का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक भारतीयों को मुफ्त राशन का वितरण बिहार में 8.50 करोड लोग लाभान्वित यानी प्रति पंचायत 10 हजार से ज्यादा लाभार्थी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चार करोड़ से अधिक गरीबों को मिला पक्का घर बिहार में 32 हजार करोड़ की योजनाओं से 55 .33 लाख लोगों को पक्का मकान यानी प्रति पंचायत लगभग 643 लाभार्थी जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ से अधिक घरों में पहुंच नल से जल और 100% घर में पहुंचे। बिजली प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 53 लाख रेहड़ी पटरी वालों को ऋण वितरण किया गया । 51 करोड़ से अधिक जन धन खाता खोलकर गरीब को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया ।बिहार में 6 करोड़ जनधन खाते महिलाओं को सीधा लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी गई ।बिहार में 83 लाख किसानों का किसान सम्मान निधि का लाभ मिला। 10 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए ,12 करोड़ शौचालय का निर्माण एवं एक करोड़ कनेक्शन महिलाओं को मिला जो स्वच्छ ईंधन आसमान भारत के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों के 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा बिहार के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज। इस कार्यशाला में
भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र, पंचायत में कार्यकर्ता जाकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे एवं माननीय प्रधानमंत्री योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे एवं जानकारी लेंगे और सभी मंडलों में 23 से लेकर 25 फरवरी तक लाभार्थिक संपर्क कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सभी मंडलों में कार्यशाला के लिए प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त की गई है।
सभी लाभार्थियों को देशवासियों के नाम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का पत्र वितरण किया जाएगा।
एवं माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए 9638002024
पर मिस कॉल करके जुड़ सकते हैं।
भाजपा जिला प्रभारी सीताराम पांडे जी ने कहा कि हमारे लिए चार जातियां सर्वोपरि है गरीब युवा किसान और महिला। मेरा मानना है कि जब देश के गरीब युवा किसान और महिलाओं का विकास होगा तभी देश का विकास होगा आज देश में गरीब कल्याण महिला शक्ति कारण युवा उत्थान एवं किसान सम्मान का नया अध्याय लिखा जा रहा है वर्ष 2014 से अब तक 25 करोड़ को स्वास्थ्य शिक्षा और जीवन के स्तर के मामले में गरीबी से बाहर आए हैं ।भाजपा सरकार की योजनाओं का बड़ा लाभ इन चार जातियों को सबसे ज्यादा मिला है 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा सीधे गरीब किसान महिला और युवा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। गांव-गांव में बिजली पहुंचाई गई है,हर घर नल से जल पहुंच रहा है करोड़ों लोगों के लिए आयुष्मान योजना और जन औषधि केंद्र वरदान साबित हो रहा है क्षेत्रीय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा देशवासियों के 500 साल से भी ज्यादा के धैर्य एवं बलिदान के प्रति निष्ठा भाव एवं सम्मान का प्रतीक है नए भारत के आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनने का संकल्प का भी उद्घोष है पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने राम राज्य के मार्ग पर चलकर भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनने के दिशा में तेजी से आगे बढ़ कदम बढ़ाए हैं।कार्यशाला बैठक में जहानाबाद जिला लाभार्थी योजना के संयोजक राम शुभग शर्मा जी लोकसभा पालक रंजीत रंजन ,आनंदी चंद्रवंशी जिला महामंत्री अनिल ठाकुर सभी लोकसभा का जिला पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष इस कार्यशाला की बैठक में उपस्थित हुए।

Join us on:

Leave a Comment